पूर्व-फ्रांसीसी राष्ट्रपति वालेरी गिस्कार्ड डी-एस्टेंग का निधन

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
पेरिस, 3 दिसंबर

वालेरी गिस्कार्ड डी-एस्टेंग का निधन हो गया। वो साल 1974 से 1981 तक फ्रांस के राष्ट्रपति रहे। उन्होंने यूरोपीय एकीकरण में प्रमुख भूमिका निभाई थी। वह 94 वर्ष के थे। उनके निधन की जानकारी मीडिया रिपोटरें से मिली।
समाचर एजेंसी सिन्हुआ ने यूरोप 1 रेडियो के रिपोर्ट के हवाले से कहा, गिस्कार्ड डी-एस्टेंग ने बुधवार की शाम को पश्चिम फ्रांस के लोइर-एट-चेर में परिजनों के बीच आखिरी सांस ली।

पूर्व राष्ट्रपति को हाल-फिलहाल कई बार हृदय से जुड़ी समस्याओं के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

उन्हें सार्वजनिक तौर पर 30 सितंबर, 2019 को आखिरी बार देखा गया था। वह पूर्व राष्ट्रपति जैक चेराक के पेरिस में अंतिम संस्कार के दौरान शामिल हुए थे।

साल 1974 में राष्ट्रपति जार्ज पोम्पिडो की अचानक मृत्यु के बाद, गिस्कार्ड डीएस्टेंग ने राष्ट्रपति पद के लिए अपनी उम्मीदवारी की घोषणा की और रन-ऑफ में फ्रेंको मित्रां को हरा दिया।

एलिसी पर अपने सात वर्षों के दौरान गिस्कार्ड ने ²ढ़ता से यूरोपीय एकीकरण का समर्थन किया और जर्मनी के पूर्व चांसलर हेल्मुट श्मिट के साथ 1979 में यूरोपीय मुद्रा प्रणाली (ईएमएस) बनाने के लिए काम किया।

बीबीसी की एक रिपोर्ट में कहा गया कि गिस्कार्ड डी-एस्टेंग ने सत्ता में अपने सात वर्षों के दौरान तलाक, गर्भपात और गर्भनिरोधक पर कानूनों को सहज बनाया।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.