Whale की उल्टी ने मछुआरे को कर दिया मालामाल, हाथ लगा 100 किलो का ‘खजाना’

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
बैंकॉक, 3 दिसंबर

थाईलैंड से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। यहां एक मछुआरा रातोंरात करोड़पति बन गया। आश्चर्य की बात यह है कि मछुआरा व्‍हेल मछली की उल्टी से करोड़पति बना है। खबर के मुताबिक नारिस नाम का मछुआरा व्‍हेल की उल्टी को मामूली चट्टान का टुकड़ा समझ रहा था, लेकिन उसकी कीमत 24 लाख पाउंड (लगभग 25 करोड़ रुपये) है। इसका वजन करीब 100 किलो है। इसके साथ ही यह अब तक पाया गया एम्बरग्रीस का सबसे बड़ा टुकड़ा है।

एक महीने में 500 पाउंड कमाने वाले नारिस ने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा कि जिसे वह चट्टान का टुकड़ा समझ रहा है, वह 24 लाख पाउंड का एम्बरग्रीस है। इस मामले में नारिस का कहना है कि एक बिजनसमैन ने उनसे वादा किया है कि अगर इसकी क्वॉलिटी बेहतर निकली तो इसके लिए उन्हें 23,740 पाउंड प्रति किलो की कीमत दी जाएगी। नारिस सुरक्षा के लिहाज से पुलिस को भी इसके बारे में जानकारी देंगे।

बताया जा रहा है कि वैज्ञानिक अपनी भाषा में इसे एम्बरग्रीस कहते हैं। कई वैज्ञानिक इसे व्‍हेल की उल्‍टी बताते हैं तो कई इसे मल बताते हैं। यह व्‍हेल के शरीर से निकलने वाला अपशिष्‍ट होता है जो कि उसकी आंतों से निकलता है और वह इसे पचा नहीं पाती है। कई बार यह पदार्थ रेक्टम के ज़रिए बाहर आता है, लेकिन कभी-कभी पदार्थ बड़ा होने पर व्हेल इसे मुंह से उगल देती है।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.