यूनान ने तुर्की को जिहादिस्ट ट्रैवल एजेंसी करार दिया

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 9 दिसंबर

यूनान ने तुर्की को ‘जिहादिस्ट ट्रैवल एजेंसी’ करार देते हुए आराेप लगाया कि वह क्षेत्रीय सुरक्षा को कमजोर करने में लगा है। यूनान के विदेश मंत्री निकोस डेन्डियास ने साइप्रस के अपने समकक्ष निकोस क्रिस्टोडोलिडिस और जार्डन के अयमान सफदी के साथ अम्मान में एक त्रिपक्षीय बैठक के बाद यह बात कही। तुर्की पर अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन और इसके विपरीत काम करने का आरोप लगाते हुए डेन्डियास ने कहा कि उसने जिहादियों को लीबिया से कॉकासस में सक्रिय किया है और इससे आगे बढ़कर यूनान के खिलाफ युद्ध की धमकी भी दी है।

उन्होंने जोर दिया कि तुर्की के ये क्रियाकलाप किसी भी तरह स्वीकार्य नहीं है।उन्होंने यूनान के साथ साइप्रस और जार्डन के परस्पर सहयाेगपूर्ण संबंधों की सराहना की और कहा कि तीनों देश शांति, स्थिरता और अंतरराष्ट्रीय कानून के पालन के पक्षधर हैं।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.