समग्र समाचार सेवा
जंडियाला गुरु, 12 दिसंबर
बीती रात करीब 11 .30 बजे जंडियाला गुरु थाने के अंतर्गत आते गांव देवीदासपुर में नशा तस्कर साजन उर्फ बबलू उर्फ डमरू पुत्र कश्मीर सिंह निवासी गांव देवीदासपुरा अपने पास रखे अवैध पिस्तौल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक अपने पीछे अपनी पत्नी और 2 वर्षीय बेटी को छोड़ गया ।सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार इसकी कल किसी बात को लेकर अपनी बुआ के साथ झगड़ा हुआ था। वह ऑटो रिक्शा चलाता था और इसके खिलाफ थाना जंडियाला गुरु में इरादे कत्ल और एन डी पी एस एक्ट के तहत मामला दर्ज है जो अदालत में विचाराधीन है, जबकि इसका भाई दाना गैंगस्टर जो कि अमृतसर जेल में बंद है और उसके खिलाफ कई मामले एन डी पी एस एक्ट और असला एक्ट के दर्ज हैं। इस मामले की जांच कर ए एस आई बलकार सिंह ने बताया कि 174 के तहत कार्रवाई कर अमल में लाई जा रही है।
उधर, पुलिस जिला अमृतसर देहाती के थाना कंबोह में पुलिस हिरासत में एक व्यक्ति द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि पुलिस ने प्रीतम सिंह नामक व्यक्ति को किसी केस में बुलाया था। प्रीतम के आने पर उसे हवालात में बंद कर दिया गया, जहां उक्त प्रीतम ने अपने परने से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।