हिमाचल में कोरोना की चपेट में आ रहे युवा

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
शिमला .12 दिसम्बर।

हिमाचल प्रदेश में कोरोना से प्रतिदिन दस से ज्यादा लोगों की कोरोना से मौतें हो रहीं है जिनमें बुजुर्गों की सबसे ज्यादा गिनती है। लेकिन अब धीरे-धीरे कोरोना युवाओं को भी अपना शिकार बना रहा है।
पिछले एक महीने के अंदर ही कोरोना से 90 युवाओं की जान जा चुकी हैं जो गंभीर विषय बन गया है। कोरोना से मौत होने से लोगों में भी अब डर का माहौल बन गया है। गत दिवस शुक्रवार को 20 लोगों की मौत हुई थी।  राहत की बात यह है कि ठीक होने वाले लोग भी काफी है। 39 हजार 801 लोग ठीक होकर घर चले गए है। जबकि 7725 मामले एक्टिव है और कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 48 हजार 354 हो गई है।

अब तक के आंकड़ों के मुताबिक जिला शिमला में ही 211 लोगों ने कोरोना से दम तोड़ दिया है। जिला मंडी में कोरोना से मौत का आंकड़ा 155 पार हो गया है। वहीं मंडी में 100 से पार चला गया है। इसका सबसे बड़ा कारण यह बताया जा रहा हैं कि जो लोग पहले से ही अन्य बीमारियों से ग्रसित हैं या फिर आक्सीजन का स्तर कम हैं उससे ज्यादातर मरीजों की मौत हो रही है। अब सरकार ने फैसला लिया है कि जिला अस्पतालों में अगर किसी मरीज का ऑक्सीजन स्तर कम होता है तो उसे तुरंत मेडिकल कॉलेज शिफ्ट करने को कहा गया है। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि 15 दिसंबर के बाद प्रदेश में स्थिति सामान्य होने के आसार हैं।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.