भागलपुर में इंजीनियर हत्याकांड मामले में पूर्व थानाध्यक्ष बर्खास्त

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
भागलपुर , 13 दिसंबर

बिहार के भागलपुर जिले में बहुचर्चित इंजीनीयर आशुतोष पाठक हत्याकांड मामले में पूर्व थानाध्यक्ष को बर्खास्त कर दिया गया है। भागलपुर प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक सुजीत कुमार ने रविवार को यहां बताया कि इंजीनियर आशुतोष पाठक की हुयी हत्या के मामले में बिहपुर थाना के पूर्व थानाध्यक्ष रंजीत कुमार मंडल को बर्खास्त कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि नवगछिया की पुलिस अधीक्षक स्वपना मेश्राम की अनुशंसा पर यह कार्रवाई की गयी है।

गौरतलब है कि 24 अक्टूबर 2020 को बिहपुर थाना क्षेत्र में एक मामूली विवाद में तत्कालीन थानध्यक्ष ने इंजीनियर आशुतोष पाठक को थाने पर लाकर पिटाई कर दी थी। बाद में उसके परिजनों ने उसे जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी थी। इस मामले में मृतक के परिजनों ने थानाध्यक्ष सहित कई पुलिसकर्मियों पर हत्या का मामला दर्ज कराया था। उस समय नवगछिया की पुलिस अधीक्षक स्वपना मेश्राम ने पूर्व थानाध्यक्ष रंजीत कुमार मंडल को निलंबित कर दिया था। उसके बाद उसपर विभागीय कार्रवाई भी शुरू की गयी थी। इसके बाद से पूर्व थानाध्यक्ष फरार चल रहा है।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.