समग्र समाचार सेवा
उडुपी, 13 दिसंबर
प्रसिद्ध संस्कृत विद्वान एवं पद्म श्री से सम्मानित बन्नंजय गोविंदाचार्य का रविवार को उनके आवास पर निधन हो गया। वहीं 85 वर्ष के थे।
श्री गोविंदाचार्य के परिवार में चार बेटियां हैं। श्री बनांजे 2009 में पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किए गए थे और वह वेद भाष्य, उपनिषद भाष्य, महाभारत, पुराणों और रामायण के अच्छे जानकार थे। वह साप्ताहिक पत्रिका उदयवाणी के मुख्य सम्पादक रहे थे। उन्होंने वेद सूक्तों, उपनिषदों, सतरुद्रिया, ब्रह्मसूत्र भाष्य, गीता भाष्य की रचना की है। वह एक अच्छे वक्ता भी थे।
वह माधव तत्त्व या माधव दर्शन के महानतम विशेषज्ञों में से एक थे और अपने प्रवचनों के लिए पूरी दुनिया में जाने जाते थे। वह तुलूवास और कन्नडवासियों के बीच बहुत लोकप्रिय थे।