प्रेग्नेंट नेहा कक्कर ने शेयर की फोटो, हैरान फैन्स में किए सवाल

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
मुंबई,18दिसंबर।
बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ ने अपने फैंस को एक और बड़ी खुशखबरी दी है। नेहा कक्कड़ जल्द ही मां बनने वाली हैं। सोशल मीडिया के जरिए उन्होंने अपनी इस खुशी का ऐलान किया है। नेहा कक्कड़ ने इंस्टाग्राम पर पति रोहनप्रीत सिंह के साथ एक बेहद क्यूट और रोमांटिक फोटो शेयर की है, जिसमें वह अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। फोटो में नेहा ब्लू डेनिम डंगरी में नजर आ रही हैं। नेहा ने यह फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- ‘#KhyalRakhyaKar.’ वहीं इस पर कमेंट करते हुए रोहनप्रीत ने लिखा, ‘अब तो कुछ ज्यादा ही ख्याल रखना पड़ेगा नेहू.’ बॉलीवुड सेलेब्स भी नेहा को बधाई दे रहे हैं। एक्टर जय भानुशाली ने लिखा, ‘बधाई हो नेहा और रोहन.’

हालांकि, नेहा कक्कड़ की प्रेग्नेंसी के ऐलान पर उनके फैंस यकीन नहीं कर पा रहे हैं। कई यूजर्स कमेंट्स के जरिए नेहा की प्रेग्नेंसी पर हैरानी जता रहे हैं, क्योंकि नेहा कक्कड़ ने करीब 2 महीने पहले ही रोहनप्रीत से शादी की है। ऐसे में उनके फैंस के लिए ही नहीं, बल्कि सभी के लिए यह खबर थोड़ी हैरान करने वाली है।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.