कच्चे दूध का कुछ यूं करें इस्तेमाल और पाएं बेदाग और निखऱी त्वचा

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

नई दिल्ली। वैसे तो ज्यादात्तर लोग अपने त्वचा को ग्लोइंग और बेदाग बनाने के लिए तरह-तरह के कॉस्मेटिक का इस्तेमाल करते है, ये कॉस्मेटिक और केमिकल युक्त प्रोडक्ट कई बार आपकी त्वचा के लिए नुकसानदायक साबित होते है। इसलिए त्वचा के लिए केमिकल के बजाय घरेलु और नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए। आजकल हर घर में कच्चा दूध उपलब्ध होता है। दुध आपके फिजीकल इम्प्रुवमेन्ट के साथ-साथ आपके बाहरी त्वचा के लिए भी फायदेमन्द है।
कच्चे दूध और पपीता-
कच्चे दूध को पपीता में मिक्स करके अपने स्किन पर लगाएं। इससे आपकी स्किन हेल्दी हो सकती है। इसके इस्तेमाल से चेहरे की झुर्रियां, दाग-धब्बे कुछ ही दिनों में गायब हो जाते हैं। पपीता का गूदा लें और इसे कच्चे दूध में अच्छी तरह फेटें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं। करीब 10 मिनट तक इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और बाद में नॉर्मल पानी से धो लें।

शहद और कच्चा दूध
शहद और कच्चा दूध आपके स्किन के लिए बहुत ही फायदेमंद है। दूध और शहद का मिश्रण आपके चेहरे पर छिपी गंदगी को साफ करता है और आपके चेहरे पर ग्लो लाता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए 1 बड़ा चम्मच दूध लें। अब इसमें एक छोटा चम्मच शहद मिलाएं। इसे अच्छी तरह मिक्स करें। चेहरे पर करीब 10 मिनट के लिए लगाएं। इसके बाद नॉर्मल पानी से अपना चेहरा साफ कर लें।

कच्चा दूध से स्किन को होने वाले फायदेमंद –
1. कच्चे दूध से स्किन की नमी बनी रहती है।
2. कच्चा दूध स्किन को चमकदार और बेदाग बनाता है
3. कच्चा दूध मुंहासों से भी निजात दिलाता है।
4. सॉफ्ट और बेदाग स्किन के लिए कच्चा दूध का इस्तेमाल किया जाता है।
5. स्किन से जुड़ी सभी परेशानियों के लिए वरदान है कच्चा दूध।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.