अगर खरीदने जा रहे है फोन तो यहां देखें, Samsung Galaxy F41 पर मिल रहा है भारी डिस्काउंट

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 21दिसंबर।
कल Flipkart Big Saving Days का आखिरी दिन है। इस सेल के दौरान आप अपने पसंदीदा स्मार्टफोन को कम कीमत में ही नहीं बल्कि आकर्षक ऑफर्स के साथ भी खरीद सकते हैं। यहां आपको Motorola, Realme Samsung, Oneplus और Vivo समेत कई ब्रांड के स्मार्टफोन मिल जाएंगे। अगर आज की बेस्ट डील पर नजर डालें तो Samsung Galaxy F41 को कम कीमत और शानदार ऑफर्स के साथ खरीदने का मौका मिल रहा है।

Flipkart Big Saving Days में आज आप Samsung Galaxy F41 को इसकी मौजूदा कीमत से बेहद ही कम कीमत में खरीद सकते हैं। इस स्मार्टफोन को भारत में 16,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च किया गया था। लेकिन सेल के दौरान आप इसे केवल 15,499 रुपये में घर ले जा सकते हैं। यह इसके 6GB + 64GB स्टोरेज मॉडल की कीमत है। इसके अलावा अगर आपके पास SBI बैंक का क्रेडिट कार्ड है तो आपको सीधे 10 प्रतिशत का ऑफ मिलेगा। जिसके बाद फोन की कीमत 15,499 रुपये से घटकर 14,249 रुपये हो जाती है। वहीं फोन को नो कोस्ट ईएमआई विकल्प के साथ भी खरीदने का मौका मिल रहा है।

Samsung Galaxy F41 के स्पेसिफिकेशन्स

एंड्राइड 10 ओएस पर आधारित Samsung Galaxy F41 को Exynos 9611 चिपसेट पर पेश किया गया है। इसमें 1080×2340 पिक्सल के स्क्रीन रेजोल्यूशन के सासथ 6.4 इंच का फुल एचडी+ सुपर एमोलेड Infinity-U डिस्प्ले दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए फोन के बैक पैनल में फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है। इसमें पावर बैकअप के लिए 6,000mAh की पावरफुल बैटरी दी गई है।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.