राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मायापुरी इलाके में शनिवार की सुबह मास्क बनाने वाली एक फैक्टरी में लगी आग

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली,26दिसंबर।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मायापुरी इलाके में शनिवार की सुबह मास्क बनाने वाली एक फैक्टरी में आग लग गयी, इस हादसे में 45 साल के एक व्यक्ति की मौत हो गयी। दमकल विभाग के अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। दिल्ली दमकल सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह साढे पांच बजे आग लगने की सूचना मिली और छह दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गयी।
जानकारी के मुताबिक दमकल अधिकारियों ने फैक्टरी का दरवाजा तोड़ दिया और तीन लोगों को वहां से बचा लिया, जिनमें से एक अचेत अवस्था में था। गर्ग ने बताया कि उस व्यक्ति को तत्काल दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत लाया घोषित कर दिया गया। अधिकारी ने बताया कि मरने वाले की पहचान जुगल किशोर के रूप में की गयी है। गर्ग ने बताया कि फैक्टरी की इमारत की तीसरी मंजिल में आग लगी थी जहां मशीन और कच्चा माल था। उन्होंने बताया कि जिन दो लोगों को बचाया गया है उनकी पहचान अमान अंसारी (18) और फिरोज अंसारी (24) के रूप में की गयी है।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.