पूर्व लोकसभा सांसद हरिंदर सिंह खालसा ने भाजपा से दिया इस्तीफा

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली,27दिसंबर।
कृषि कानूनों को लेकर विरोधि पार्टियां भाजपा को लेकर लगातार निशाना बना रही है। वहीं आज पूर्व लोकसभा सांसद हरिंदर सिंह खालसा ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया।
कहा जा रहा है इस्तीफे की वजह किसान आंदोलन है। खालसा मार्च 2019 में भाजपा में शामिल हुए थे। आम आदमी पार्टी से निलंबित खालसा ने साल 1984 में हुए ऑपरेशन ब्लू स्टार और सिख विरोधी दंगे के विरोध में भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) की नौकरी से इस्तीफा दे दिया था। उनको भाजपा के वरिष्ठ नेता स्व. अरुण जेटली ने पार्टी की सदस्यता ग्रहम करवाई ती।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.