समग्र समाचार सेवा
संतकबीर नगर,27दिसंबर।
जहां एक तरफ देश में कोरोना महामारी से हाहाकार मचा हुआ है वहीं दूसरी तरफ कुछ लोंगो को के लिए कोरोना बहानेबाजी का कारण भी बना हुआ है। जी हां ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले का है। जी हां बीजेपी विधायक राकेश सिंह बघेल ने कोर्ट में पेश न होना पड़े, इसलिए खुद को कोरोना पॉजिटिव बता दिया। फर्जी रिपोर्ट भी बनवा ली, लेकिन कोर्ट विधायक से आगे निकली. कोर्ट ने अफसर भिजवा कर घर से पता करा लिया कि विधायक होम आइसोलेशन में हैं या नहीं. फर्जीवाड़े के अनुसार, विधायक घर पर नहीं मिले और रिपोर्ट भी गलत निकली. इसके बाद कोर्ट के आदेश पर विधायक और रिपोर्ट बनाने वाले सीएमओ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
कोविड-19 को लेकर फर्जी रिपोर्ट बनाने के मामले में कोर्ट के आदेश पर मेहदावल के भाजपा विधायक राकेश सिंह बघेल और संत कबीर नगर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. हरगोविंद सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी का मामला दर्ज किया गया है. दोनों के खिलाफ मामलाकोतवाली पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया।
अदालत के समक्ष प्रस्तुत सीएमओ की रिपोर्ट में कहा गया कि कोविड-19 का निजी तौर पर परीक्षण कराने के बाद विधायक होम आइसोलेशन में हैं. हालांकि, होम आइसोलेशन टीम के सदस्य डॉ. विवेक कुमार श्रीवास्तव ने कोर्ट को बताया कि होम आइसोलेशन के दौरान विधायक घर पर मौजूद नहीं थे और फोन पर भी उपलब्ध नहीं थे।
खलीलाबाद कोतवाली के प्रभारी मनोज कुमार पांडे ने कहा कि अदालत के आदेश पर विधायक राकेश सिंह बघेल और सीएमओ डॉ. हरगोविंद सिंह के खिलाफ धारा 419, 420, 467, 468 और 471 के तहत मामला दर्ज किया गया है।