समग्र समाचार सेवा
गुवाहाटी,28दिसंबर।
असम के कोकराझार जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-17 पर दर्दनाक हादसे हो गया। यहां एक ट्रक से खचाखच भरी यात्री बस की टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए।
जानकारी के मुताबिक स्थानीय लोगों और पुलिस की एक टीम ने यात्रियों को फंसे वाहनों से बचाया और अस्पतालों में भेजा। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में सात लोगों की जान चली गई और 20 अन्य घायल हो गए और उनका इलाज क्षेत्र के विभिन्न अस्पतालों में किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बस सप्तग्राम से धुबरी जा रही थी, जबकि ट्रक गुवाहाटी जा रहा था।
मुख्यमंत्री सबार्नंद सोनोवाल ने शोक व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।