घर की छत गिरने से चार लोग दबे एक बच्चे की मौत

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
बुलंदशहर, 30दिसंबर।
यूपी के बुलंदशहर के कस्बा सिकंदराबाद में एक मिट्टी से बने जर्जर मकान गिरने से 5 साल के मासूम की दबकर मौत हो गयी।
बता दें कि मामला सिकंदराबाद के औद्योगिक क्षेत्र के गांव अंधेल का है जहां एक मिट्टी से बने मकान में परिवार सो रहा था सुबह 4 बजे के करीब छत की कड़ी टूटने से मकान की छत भरभरा कर गिर गई। छत के गिरने से एक ही परिवार के 4 लोग दब गए ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच दबे 4 लोगों को निकाला जहां गंभीर हालत में बच्चे को निकाल अस्पताल ले जाया गया। लेकिन अस्पताल में उसकी इलाज के उसकी दौरान मौत हो गई। पीड़ित परिवार मजदूरी का कार्य करता था।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.