किसानो के खिलाफ आंसू गैस ,लाठी चार्ज, हरियाणा पुलिस आक्रामक

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा

अलवर (राजस्थान).3 जनवरी

कृषि कानून के खिलाफ पंजाब ,हरियाणा और देश के कई हिस्सों से आये किसानों का आंदोलन 35 दिनों के बाद भी चल रहा हैं .आज  रविवार को अलवर जिले के कई किसान शाहजहांपुर बॉर्डर से हरियाणा में घुसने की कोशिश कर रहे थे.जिससे वे सब उस आन्दोलन में भागीदारी कर सके .पर हरियाणा पुलिस सतर्क थी.उन सभी किसानो को हरियाणा-राजस्थान सीमा पर ही रोक दिया.बार बार निर्देशों के वावजूद वे  किसान नहीं माने .फिर  पुलिस ने उन किसानो पर पहले आंसू गैस छोड़े.फिर लाठी चार्ज किया.जिससे भीड़ तितर-बितर हो गया.

इस किसान –पुलिस टकराव की  वजह से अलवर से जुड़े राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों का पांच किलोमीटर लंबा जाम लग गया है. सभी उत्तेजित  किसानों को हरियाणा में धारूहेड़ा के पास रोक लिया गया है. ये सभी किसान दिल्ली में चल रहे आंदोलन को समर्थन देने के लिए रवाना हुए थे. ये हरियाणा के रास्ते दिल्ली पहुंचना चाह रहे थे. लेकिन हरियाणा पुलिस ने उन्हें रोक दिया .

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.