समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली,5जनवरी।
भारतीय रेलवे ने वो कर दिखाया है जो देश के लिए बड़े गर्व की बात है। जी हां भारतीय रेलवे ने दुनिया की पहली हॉस्पिटल ट्रेन का निर्माण किया और अभी तक पूरी दुनिया में इस तरह की कोई भी ट्रेन नहीं है। भारतीय रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक इस हॉस्पिटल ट्रेन को दुनिया लाइफलाइन एक्सप्रेस के नाम से जानेगी।
जानकारी के मुताबिक इस हॉस्पिटल ट्रेन में कई तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। रेल मंत्रालय ने यह जानकारी देते हुए ट्विटर पर हॉस्पिटल ट्रेन की तस्वीरें शेयर की हैं। बता दें कि मौजूदा समय में यह ट्रेन असम के बदरपुर स्टेशन पर तैनात है। यह ट्रेन आधुनिक सुविधाओं से पूरी तरह से लैस है।
रेलवे के मुताबिक हॉस्पिटल ट्रेन 2 आधुनिक ऑपरेशन थिएटर, 5 ऑपरेटिंग टेबल और अन्य सुविधाओं से सुसज्जित है।