अमिताभ की आवाज में कोरोना ट्यून से परेशान लोगों के लिए खास, अब से नही सुनाई देगी इनकी आवाज

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 16जनवरी।

कोरोना वायरस के खिलाफ दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान भारत में शुरू हो चुका है और उसके साथ ही अमिताभ की आवाज में कोरोना ट्यून से परेशान लोगों की समस्याओं समाधान हो चुका है। जी हां अधिकारियों ने टीका पर आधारित नयी कॉलर ट्यून जारी की है जिसमें अब अभिनेता अमिताभ बच्चन की आवाज नहीं सुनाई देगी बल्कि उनके बदले अब एक महिला की सुनाई देगी। यह महिला वहीं हैं जिनकी आवाज में आपको पहले कोरोना ट्यून सुनाई देती थी। इनका नाम जसलीन भल्ला है।
बता दें कि नयी कॉलर ट्यून में कोविड-19 टीकाकरण अभियान के बारे में जागरूकता फैलाने और अफवाहों पर लगाम कसने का संदेश है। कॉलर ट्यून की आवाज है, ‘‘नया साल कोविड-19 की वैक्सीन के रूप में नई आशा की किरण लेकर आया है।’’

कॉलर ट्यून में कहा गया है कि भारत में विकसित टीका बीमारी के खिलाफ सुरक्षित और प्रभावी है। इसमें कहा गया है, ‘‘भारत में बनी वैक्सीन सुरक्षित और प्रभावी है। कोविड के विरूद्ध हमें प्रतिरोधक क्षमता देती है।’’

इस कॉलर ट्यून के माध्यम सें लोगों को टीका पर विश्वास करने और अफवाहों पर ध्यान नहीं देने के लिए अपील की गई है। नई कॉलर ट्यून में कहा गया है कि भारतीय वैक्सीन पर भरोसा करें। अपनी बारी आने पर वैक्सीन जरूर लगवाएं। अफवाहों पर भरोसा ना करें।’’ जबकि पहले की कॉलर ट्यून में अमिताभ बच्चन की आवाज खांसी के साथ शुरू होती थी जिसके बाद कोविड-19 के लिए सावधानियां बरतने की सलाह दी जाती थी।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.