चेतेश्‍वुर पुजारा की शानगार बल्लेबाजी, सिर और हाथ में चोट लगने के बावजूद नहीं छोड़ा मैदान

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
ब्रिसबेन, 19जनवरी।

ब्रिसबेन टेस्‍ट के पांचवें दिन चेतेश्‍वुर पुजारा चोट के बावजूद मैदान में डटे रहे। दो बार गेंद उनके सिर पर जा लगी, फिर एक बाउंसर गेंद उनकी उंगली पर भी लगी. पुजारा दर्द से परेशान होने के बावजूद भी भारत के लिए शानदार बल्लेबाजी की।

सोशल मीडिया पर फैन्‍स पुजारा के इस जज्‍बे की जमकर तरीफ कर रहे हैं. ऑस्‍ट्रेलियाई गेंदबाज भारतीय बल्‍लेबाजों को एक के बाद एक बाउंसर डाल हर कीमत पर मैच जीतना चाहते हैं. वहीं, भारत भी पूरी तैयारी के साथ बल्‍लेबाजी के लिए आया है.

आज का दिन चेतेश्‍वर पुजारा के लिए बेहद खराब रहा. 33वें ओवर में पैट कमिंस की गेंद पुजारा के हेलमेट के पिछले हिस्‍से पर जा लगी. वो कनकशन टेस्‍ट के बाद फिर बल्‍लेबाजी करने लगे.

इसके बाद पुजारा जब 19 रन पर खेल रहे थे तो जोश हेजलवुड की गेंद उनकी कोहनी पर जा लगी. पुजारा इसके बावजूद भी नहीं रुके. फिर हेजलवुड की उछाल भरी गेंद पुजारा की उंगली पर लगी. जिसके कारण वो दर्द से कर्राने लगे.

टीम फीजियोफीजियो भी मैदान पर आ गए. कुछ ही मिनट के बाद पुजारा फिर बल्‍लेबाजी करने लगे. इस दौरान वो कई बार दर्द से परेशान होते नजर आए.

पुजारी की कमजोरी का फायदा उठाते हुए कंगारू बल्‍लेबाज उनपर और घातक तरीके से प्रहार करने लगे. 49वें ओवर में पुजारा के हेलमेट पर दूसरी बार गेंद लगी. इस सब के बावजूद भी पुजारा डटकर मैदान पर बल्‍लेबाजी कर रहे हैं।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.