हम सैनिक नहीं हटाएंगे, पहले शुरू करे चीन- रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 23 जनवरी।

भारत और चीन के बीच सीमा पर गतिरोध जारी है। दोनों देशों की सेनाएं आमने-सामने डटी हुई हैं।
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सख्ती से कहा कि LAC पर भारतीय सैनिकों की संख्या तब तक कम नहीं होगी, जब तक चीन अपने सैनिकों की संख्या कम करने की प्रक्रिया को शुरू नहीं करता है। इसके साथ ही राजनाथ सिंह ने समस्या के समाधान को लेकर चीन से बातचीत का भरोसा भी दिखाया।

राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत अपने आधारभूत ढांचे को सीमा पर मजबूत करने में जुटा हुआ है। कुछ परियोजनाओं पर चीन की आपत्ति भी है. सीमा पर भारतीय सैनिकों की संख्या में तहतक कमी नहीं की जाएगी, जबतक की चीन अपनी सैनिकों की संख्या को कम करने को लेकर इस प्रक्रिया की शुरुआत नहीं करता है।

अरुणाचल प्रदेश में चीन द्वारा भारतीय जमीन पर बसाए जाने वाले गांव की रिपोर्ट पर राजनाथ सिंह ने कहा कि इस तरह के ढांचे को कई वर्षों में विकसित किया गया है जो सीमा से सटा हुआ है। राजनाथ सिंह ने चीन को लेकर कहा कि चीन ने भारत का भरोसा बिना किसी संदेह के तोड़ा है।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.