राज्य मंत्री रामदास आठवले ने किया खुलासा, 5 साल में सीवर की सफाई करते हुए 340 लोगों की गई जान

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 2फरवरी।
सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने मंगलवार को खुलासा करते हुए बताया कि पिछले 5 साल में सीवर की सफाई करते हुए 340 लोगों की जान चली गई। सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास आठवले ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में पिछले पांच साल में राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों द्वारा मुहैया कराये गये मामलों के आंकडे का खुलासा किया।

आंकड़ों के अनुसार सीवर की सफाई करने वाले कर्मियों की मौत के सर्वाधिक मामले उत्तर प्रदेश से आए, जिनकी संख्या 52 थी. इसके बाद तमिलनाडु में 43, दिल्ली में 36, महाराष्ट्र में 34 और गुजरात तथा हरियाणा में 31-31 मामले आये।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

Leave A Reply

Your email address will not be published.