समग्र समाचार सेवा
वारसॉ,2 फरवरी।
साइकिलिंग में दो बार के ओलंपिक पदक विजेता पोलैंड के रेजार्ड सुरकोवस्की का सोमवार को निधन हो गया। उन्होंने 75 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। रेजार्ड की पत्नी थे। इवोना आरकुसेवस्का सुरकोवस्की ने यह जानकारी दी।
इवोना आरकुसेवस्का सुरकोवस्की ने कहा कि उनके पति का मध्य पोलैंड के रेंडम में एक अस्पताल में निधन हुआ। वे कैंसर से जूझ रहे थे। सुरकोवस्की ने पोलैंड की रोड रेस टीम के साथ 1972 और 1976 में पदक जीते थे। उन्होंने विश्व चैंपियनशिप में भी तीन खिताब जीते जिसमें 1973 में गैर पेशेवरों की रोड रेस का व्यक्तिगत खिताब भी शामिल है।
पोलैंड के साइक्लिस्ट माइकल क्वियातकोवस्की ने ट्विटर पर लिखा, ‘लीजेंड। पोलैंड के सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ राइडर। रेजार्ड सुरकोवस्की 1946-2021। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।’ रेजार्ड सुरकोवस्की का 2018 में जर्मनी में एक इवेंट के दौरान एक्सीडेंट हो गया था। तब से वे व्हीलचेयर पर चलते थे।