अब स्विगी से जुड़ेंगे वाराणसी के पटरी व्यवसाई, घर बैठे मिलेंगे मोमोस बनारसी चाट व अन्य स्वादिष्ट व्यंजन

बीते कुछ दिनों पहले , प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा वाराणसी के मोमोस विक्रेता अरविंद मौर्या से सीधे संवाद के बाद वाराणसी के डूडा के द्वारा यह पहल किया गया, जिससे वाराणसी के कई ठेला पर व्यवसाई जुड़े।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
वाराणसी, 15फरवरी।

वाराणसी डूडा व स्विगी के अनुबंध के तहत अब वाराणसी के ठेला पटरी व्यवसाईयो के बने हुए बनारसी चाट मोमोस व अन्य स्वादिष्ट व्यंजन घर बैठे प्राप्त होंगे। वाराणसी के ठेला पटरी व्यवसायियों के स्विगी से जुड़ जाने के बाद एक और जहां आम लोगों को सस्ते व स्वादिष्ट व्यंजन मुहैया होंगे। वहीं दूसरी ओर इन व्यवसायियों के आर्थिक स्थिति पहले से कहीं ज्यादा मजबूत होंगे।

बीते कुछ दिनों पहले , प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा वाराणसी के मोमोस विक्रेता अरविंद मौर्या से सीधे संवाद के बाद वाराणसी के डूडा के द्वारा यह पहल किया गया, जिससे वाराणसी के कई ठेला पर व्यवसाई जुड़े।

वाराणसी परियोजना अधिकारी जया सिंह ने बताया कि पटरी व्यवसायियों के स्विगी से अनुबंध होने के बाद एक और जहां इन व्यवसायियों के आर्थिक स्थिति मजबूत होंगे वहीं दूसरी ओर लोकल फार वोकल के पीएम के मुहिम को बढ़ावा मिलेगा।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.