महाराष्ट्र के जलगांव में दर्दनाक हादसा, ट्रक पलटने से 16 मजदूरों की मौत

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
मुंबई, 15फरवरी।
महाराष्ट्र के जलगांव जिले के किनगांव में भीषण सड़क हादसा हुआ है जिसमें 16 मजदूरों की मौत हो गई है और दो लोग घायल हैं। हादसा कल देर रात को हुई है जिसमें 16 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
हादसे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर मृतकों के प्रति गहरी संवेदना जताई है।

जानकारी के मुताबिक ये सड़क दुर्घटना रात करीब एक बजे यवल रोड पर हुई। पपीता ले जा रहे एक ट्रक ने मोड़ पर गाड़ी का टर्न लेते वक्त नियंत्रण खो दिया और ट्रक पलट गया। पपीते से भरे ट्रक में कई मजदूर भी सवार थे, जिसमें से 16 की मौके पर ही मौत हो गई और दो मजदूर घायाल हो गए हैं। इस हादसे का कारण सड़क पर कई बड़े-बड़े गड्ढे को बताया जा रहा है।

घटना की रिपोर्ट मिलने के बाद जलगांव और यवल की पुलिस मौके पर पहुंच गई है। क्रेन की मदद से पलटे ट्रक को सीधा किया गया है और इसके बाद मजदूरों के शवों को निकाला गया है। दो घायल मजदूरों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.