96 रुपये प्रति लीटर पहुंचा पेट्रोल का भाव, डीजल भी हुआ महंगा

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा

नई दिल्ली, 17फरवरी।

आज तीसरे दिन भी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़ाए। दिल्ली में रविवार को पेट्रोल 84.70 रुपये और डीजल 74.88 रुपये प्रति लीटर पर है। जयपुर के श्रीगंगानगर में पेट्रोल अब 100 रुपये लीटर के और करीब आ गया है। यहां एक लीटर पेट्रोल के लिए अब 96 रुपये 5 पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं। आज यानी 17 जनवरी 2021 को प्रमुख शहरों में ये रहे पेट्रोल-डीजल के दाम…

शहर का नाम पेट्रोल रुपये /लीटर डीजल रुपये /लीटर
दिल्ली 84.7 74.88
मुंबई 91.32 81.6
चेन्नै 87.4 70.19
कोलकाता 86.15 78.47
नोएडा 84.45 75.32
रांची 83.57 79.24
बेंगलुरु 87.56 78.4
पटना 87.23 70.02
चंडीगढ़ 81.56 74.63
लखनऊ 84.36 75.24
श्रीगंगानगर 96.05 88.03
जयपुर 92.16 84.19

ऐसे बढ़ जाता है पेट्रोल-डीजल का रेट

पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। अगर केंद्र सरकार की एक्साइज ड्यूटी और राज्य सरकारों का वैट हटा दें तो डीजल और पेट्रोल का रेट लगभग 27 रुपये लीटर रहता, लेकिन चाहे केंद्र हो या राज्य सरकार, दोनों किसी भी कीमत पर टैक्स नहीं हटा सकती। क्योंकि राजस्व का एक बड़ा हिस्सा यहीं से आता है। इस पैसे से विकास होता है।

हर सुबह होती तय होती हैं कीमतें

दरअसल विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोज़ाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.