समग्र समाचार सेवा
नागपुर, 22फरवरी।
महाराष्ट्र में कोरोना वायरस ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। महाराष्ट्र के नागपुर में भी कोरोना के खतरे को देखते हुए सख्ती हुई है। नागपुर में एक बार फिर स्कूल, कॉलेज और कोचिंग बंद कर दिए गए हैं। इसके साथ ही साप्ताहिक बाज़ार और भीड़भाड़ वाले रैली जैसे आयोजनों पर रोक लगा दी है।
Due to rising COVID cases in Nagpur Dist, schools, colleges, coaching classes to remain closed till Mar 7, main markets to remain closed on weekends. Hotels,restaurants to run at 50% capacity&marriage halls to be closed after Feb25 till Mar 7:Nitin Raut, guardian minister, Nagpur pic.twitter.com/4aRljs7465
— ANI (@ANI) February 22, 2021
नागपुर में कोरोना का खतरा बढ़ गया है। उद्धव ठाकरे सरकार ने ऐसे देखते हुए एक बार फिर सख्त कदम उठाया है। नागपुर में 7 मार्च तक सारे 7 मार्च तक सारे साप्ताहिक बाजार बंद रहेंगे। इसके साथ ही स्कूल, कालेज, कोचिंग भी बंद करने के आदेश दिए गए हैं।
सरकारी नियमों के अनुसार, होटलों को रात के 9 बजे तक बंद कर दिए जाएंगे। होटल क्षमता से 50 प्रतिशत खाली रहेंगे। किसी भी तरह की रैली पर भी 7 मार्च तक रोक लगाई है।