समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 3 मार्च।
भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही चार मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा और आखिरी मैच गुरूवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। पिछले दो मैचों में जीत हासिल करने के बाद टीम इंडिया आखिरी मैच में इंग्लैंड को मात देकर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में क्वालीफाई करके के लक्ष्य के साथ उतरेगी।
भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का चौथा टेस्ट मैच गुरुवार (4 मार्च 2021) से नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में सुबह 09.30 बजे से खेला जाएगा। भारत और इंग्लैंड के बीच चौथे टेस्ट में टॉस भारतीय समयानुसार सुबह 9:00 बजे होगा।
भारत और इंग्लैंड के बीच चौथे टेस्ट मैच का लाइव प्रसारण भारत में आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के साथ HotStar app पर देख सकते हैं।
भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, रिषभ पंत, वाशिंगटन सुंदर, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, इशांत शर्मा, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज, ऋद्धिमान साहा, मयंक अग्रवाल, हार्दिक पंड्या, कुलदीप यादव, केएल राहुल।
इंग्लैंड: जो रूट (कप्तान), जेम्स एंडरसन, जोफ्रा आर्चर, जॉनी बेयरस्टो, डॉमिनिक बेस, स्टुअर्ट ब्रॉड, रोरी बर्न्स, जैक क्रॉली, बेन फोक्स, डैन लॉरेंस, जैक लीच, ओली पोप, डोम सिबली, बेन स्टोक्स, ओली स्टोन, क्रिस वोक्स और मार्क वुड।