प्रधानमंत्री ने विश्व वन्यजीव दिवस के अवसर पर वन्यजीवों के संरक्षण के लिए काम करने वाले सभी व्यक्तियों को किया अभिवादन

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 3 मार्च।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज विश्व वन्यजीव दिवस के अवसर पर वन्यजीवों के संरक्षण के लिए काम करने वाले सभी लोगों का अभिवादन किया।

प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट कर कहा कि #WorldWildlifeDay के अवसर पर मैं वन्यजीवों के संरक्षण के लिए काम करने वाले सभी लोगों का अभिवादन करता हूं। चाहे शेर हों, बाघ हों या तेंदुएं हों, भारत में विभिन्न वन्य जीवों की आबादी में लगातार वृद्धि हो रही है। हमें अपने वनों की सुरक्षा और जानवरों के लिए सुरक्षित आवास सुनिश्चित करने के लिए हर संभव कोशिश करनी चाहिए।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.