समग्र समाचार सेवा
देहरादून, 12 मार्च।
जिलाधिकारी डॉ आशीष कुमार श्रीवास्तव ने गुरूवार को दून अस्पताल के नई ओपीडी कंपलेक्स में 28 दिनों के बाद लगने वाली दूसरी कोविड-19 टीकाकरण की दूसरी डोज लगवाई उन्होंने वैक्सीनेशन उपरांत आधे घंटे तक वेटिंग रूम में प्रवास किया इस दौरान उन्हें किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हुई उन्होंने कहा कि कोरोना वैक्सीन पूर्णतया सुरक्षित है और सभी लोगों को कोविड-19 का टीका लगवाने का अनुरोध किया।