मसूरी विधायक गणेश जोशी के कैबिनेट मंत्री बनने पर जश्न, लोगों ने बांटी मिठाई

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

सुनील सोनकर

मसूरी, 13 मार्च।
मसूरी विधायक गणेश जोशी के उत्तराखंड में कैबिनेट मंत्री बनने के बाद मसूरी में खुशी की लहर है। मसूरी में महिला मोर्चा, युवा मोर्चा और भाजपा के कार्यकर्ता मसूरी के पिक्चर पैलेस चैक पर देर शाम को एकत्रित हुए और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। इस मौके पर मसूरी विधायक गणेश जोशी जिंदाबाद मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत जिंदाबाद के नारे लगाए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि विधायक की कार्यशैली पूरे प्रदेश में जानी जाती है और उत्तराखंड के 70 विधायकों में नंबर वन विधायक का दर्जा उन्हें मिलता है वह हर छोटे बडे व्यक्ति के दुख सुख पर खड़े रहते हैं। और सभी लोगों के चाहे पार्टी का हो या ना हो उसके लिए काम करते हैं और यही कारण है कि उनको प्रदेश में सभी लोग सम्मान करते हैं। उन्होने कहा कि मसूरी विधायक गणेश जोशी को तीरथ सिंह रावत की कैबिनेट में कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिलने पर लोगों में खुशी की लहर है। उन्होंने कहा कि जिस तरीके से मसूरी के साथ आसपास के क्षेत्रों का विकास करने में अपना योगदान देते हैं अब कैबिनेट मंत्री बनने के बाद वह पूरे उत्तराखंड के विकास के लिए काम करेंगे और 2022 की जो चुनौती उनके साथ पूरे कैबिनेट और भाजपा नेताओं में है उसको सभी लोग मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के नेतृत्व में बखूबी निभाएंगे जिससे कि 2022 में पूर्ण बहुमत की सरकार भाजपा की उत्तराखंड में दोबारा बन सके। इस मौके पर धनप्रकाश अग्रवाल, अनुज तायल, अनीता पुंडीर जिला कोषाध्यक्ष, अनीता सक्सेना जिला महामंत्री, चन्द्रकला सयाना पूर्व सभासद कैंट बोडर्, सुनीता डबराल महिला मोर्चा मीडिया प्रभारी, बबीता, विनीता खंडूरी , पुष्पा पुंडीर, पिंकी अरोड़ा ,राजेश्वरी नेगी ,अनिल सिंह, विजय बिंदवाल,सोहन मेहरा, मयचंद बिंदवाल आदि मौजूद थे।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.