कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पर्वतारोही सविता कंसवाल को सहयोग के रूप में दिए रु0 11000 का चेक

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

सुनील सोनकर
मसूरी, 17 मार्च।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा उत्तरकाशी निवासी पर्वतारोही सविता कंसवाल को रु0 11000 का चेक भेंट कर त्वरित सहयोग प्रदान किया गया। पर्वतारोही सविता कंसवाल एवरेस्ट मैसिफ पर्वतारोहण अभियान को आर्थिक तंगी के कारण पूरा नहीं कर पा रही थी।
उत्तरकाशी के एक छोटे से गांव लोंथ्रो के किसान की बेटी सविता कंसवालएक्सपीडिशन की तैयारी कर रही हैं। यह अभियान विश्व का अपने तरह का पहला अभियान होगा जो एवरेस्ट मैसिफ के चार पर्वतों पर चढ़ाई करेगा। इस दौरान पर्वतारोहियों द्वारा माउंट एवरेस्ट 8884.86 मीटर, माउंट ल्होत्से 8516 मीटर, माउंट नुप्से 7861मीटर तथा माउंट पुमोरी 7161मीटर, पर चढ़ाई की जाएगी। इस अभियान में पूरे देष से चयनित 12 सदस्य होंगे, जिसमें उत्तराखंड से 2 पर्वतारोही चयनित हुए हैं, जिसमें से सविता कंसवाल एक है।
इस अवसर पर सविता कंसवाल ने बताया कि भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय सह मीडिया प्रभारी नेहा जोशी को मेरे द्वारा फोन पर ‘‘एवरेस्ट मैसिफ’’ अभियान में आ रही आर्थिक तंगी के बारे में बताया। उन्हांने मुझे प्रात्साहित करते हुए हर सम्भव सहयोग के लिए आश्वस्त किया तथा कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मुलाकात करवाई। अत्यधिक व्यस्तता होने के बावजूद मंत्री जी ने तुरंत चैक प्रदान किया और भविष्य में भी हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.