मेलाधिकारी दीपक रावत ने सीएट टायर कम्पनी की बाइक एम्बुलेंस का किया उद्घाटन

समग्र समाचार सेवा
हरिद्वार, 12अप्रैल।

मेलाधिकारी दीपक रावत ने रविवार को मेला नियंत्रण भवन (सी0सी0आर0) में सीएट टायर कम्पनी की बाइक एम्बुलेंस का फीता काटकर उद्घाटन किया।
मेलाधिकारी को सीएट टायर कम्पनी की टीम ने बताया कि इस एम्बुलेंस बाईक की विशेषता यह है कि इसमें फोल्डिंग स्ट्रक्चर, प्राथमिक उपचार किट, ऑक्सीजन की व्यवस्था आदि की सुविधा है। इस एम्बुलेंस को पैरामेडिक आपरेट करता है। बाईक को चलाने के लिये एक ट्रेड ड्राईवर तथा एक हेल्पर होता है। यह आकार में छोटी होने के कारण संकरी गलियों में आसानी से पहुंच सकती है।

सीएट टायर कम्पनी की टीम ने यह भी बताया कि इस बाईक एम्बुलेंस के माध्यम से आपातकाल में मरीजों को कम्पनी की ओर से निःशुल्क मेडिकल सेण्टर तक पहुंचाया जायेगा। महाकुम्भ में इस बाईक का पूरा उपयोग किया जायेगा।
मेलाधिकारी ने सीएट टायर कम्पनी के प्रयास की सराहना की तथा कहा कि भविष्य में भी वह इस तरह के लोक कल्याणकारी कार्यों में अपना योगदान देगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.