जिला बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

समग्र समाचार सेवा

नैनीताल,13 अप्रैल।
जिला बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण सोमवार को सादे समारोह के बीच आयोजित किया गया। जिला बार की नवनिर्वाचित कार्यकारणी ने सोमवार को अपना पदभार ग्रहण कर लिया यहां प्रताप भय्या सभागार में आयोजित सादे समारोह में नवनिर्वाचित कार्यकारणी को जिला जज राजेन्द्र जोशी ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलायी जिसके बाद नवनिर्वाचित कार्यकारणी ने औपचारिक रूप से कार्य करना शुरू कर दिया कार्यक्रम को संबोधित करते हुवे जिला जज राजेन्द्र जोशी ने नयी कार्यकारणी को बधाई देते हुवे शुभकामनाये प्रेषित की एसोसिएशन के अध्य्क्ष नीरज साह ने कहा की अधिवक्ताओं ने जिस कार्य के लिये उन्हें चुना है वह उसमे सौ प्रतिशत खरा उतरने की कोशिश कर अधिवक्ता हित मे कार्य करेंगे सचिव दीपक रूवाली ने कहा कि वह सभी साथी अधिवक्ताओं को साथ लेकर बार व अधिवक्ता कल्याण के लिये कार्य करेंगे।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय सुयाल ने कहा वह हर समय साथी अधिवक्ताओं के लिये उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे कनिष्ठ उपाध्यक्ष तरुण चंद्रा ने शपथ के बाद फिर एक बार अपनी प्राथमिकताओं पर कार्य करने की बात कही संयुक्त सचिव किरन आर्य उमेश कांडपाल सहित कोषाध्यक्ष मनीष कांडपाल ऑडिटर मेघा उप्रेती सुयाल ने साथी अधिवक्ताओं के लिये हर संभव कार्य करने की बात कही कहा कि बार की नवनिर्वाचित कार्यकारणी अधिवक्ता हित मे हर संभव कार्य अपनी पूरी ताकत से करेगी।कार्यक्रम में प्रथम अपर जिला जज प्रीतू शर्मा द्वितीय अपर जिला जज राकेश कुमार सी जे एम मुकेश आर्य सिविल जज अभय सिंह वरिष्ठ अधिवक्ता हरिशंकर कंसल ओमकार गोस्वामी अरुण बिष्ट मनीष जोशी डी जी सी राजेन्द्र पाठक राजेश चंदोला भुवन मेलकानी संजय कुमार संजू अनिल बिष्ट राजीव साह घनश्याम पंत अशोक मौलखी स्वाति परिहार कैलाश बलुटिया पूरन जोशी पुलक अग्रवाल पंकज कुमार मोहम्मद तैयब अनिल कुमार प्रमोद कुमार भगवत सिंह जंतवाल शंकर चौहान रवि आर्य मुकेश चंद्र सुंदर सिंह मेहरा दीपक दानू सुनील कुमार शिवांशु जोशी सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.