वैक्सीनेशन के बाद भी लोगों को कोरोना का खतरा, लेकिन मृत्यू ….

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 20अप्रैल।
देश में लगातार बढ़ रहे कोरोना मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार ने 1 मई से सभी उम्र के लोगों को कोरना टीका लगाने का ऐलान किया है।
इसी बीच एम्स नई दिल्ली के
डॉ. रणदीप गुलेरिया
निदेशक ने बयान दिया है कि कोरोना वैक्सीनेशन के बाद कोरोना का खतरा टलने वाला नही है लेकिन इससे मृत्यू की संभवाना ना के बराबर है। उन्होंने कहा कि संक्रमण और बीमारी में अंतर होता है यदि आपने वैक्सीन लगाई है तो आपको संक्रमण हो सकता है बीमारी नहीं अर्थात कोरोनावायरस आपके मुंह या गले तक रहेगा और आपकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आ सकती है परंतु यह वायरस आपके शरीर में प्रवेश नहीं करेगा औऱ आप ऑक्सीजन के गिरते लेवल या आईसीयू में भर्ती होने से बच जाएंगे परंतु यदि आपके गले और मुंह में वायरस है तो आप दूसरों को संक्रमित या बीमार कर सकते हैं। अतः वैक्सीन का सबसे बड़ा लाभ यह है कि कोरोना से मृत्यु होने की संभावना नगण्य हो जाती है।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.