समग्र समाचार सेवा
इंदौर, 24अप्रैल। संस्था आनन्द गोष्ठी का पृथ्वी दिवस पर महा अभियान हर घर आंगन में हवन, दीप प्रज्वलन और रंगोली बना संकल्प लेकर उत्साह पूर्वक सम्पन्न हुआ। यह जानकारी देते हुए संरक्षक श्री गोविन्द मालू और अध्यक्ष श्रीमती उष्मा मालू ने बताया कि ” पृथ्वी पर बर्ड फ्लू,स्वाइन फ्लू, इबोला, निपाह, सार्स के बाद अब कोरोना पृथ्वी पर हमारे द्वारा पैदा किये गए असन्तुलन का परिणाम है, इसलिये 50 वें पृथ्वी दिवस पर संस्था के आव्हान पर घर – घर गायत्री मंत्र और अथर्ववेद के चार मन्त्रों ॐ इन्द्राय स्वाहा,ॐ प्रजापतये स्वाहा, ॐ अग्नये स्वाहा, ॐ सोमाय स्वाहा से सूर्यास्त के पूर्व हवन किया गया, शाम को घी का दीपक तुलसी के पास प्रज्वलित किया गया।”
हर घर आंगन में रांगोली बनाकर पृथ्वी का श्रृंगार किया। उत्साह पूर्वक सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए यह अभियान चला।परिवार में सामूहिक संकल्प भी दोहराया कि “हे धरती माँ जो कुछ भी तुमसे लूँगा उतना ही तुझे वापस करूँगा, तेरी जीवनी शक्ति – सहन शक्ति पर कभी आघात नहीं करूँगा” शहर में 108 टीमों नें दिन भर सोशल मीडिया और व्यक्तिगत फोन कर लोगों को प्रेरित किया।

पण्डित रामचंद्र शर्मा वैदिक ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हवन की विधि बताते हुए कई परिवारों में हवन करवाया। प. सोमेंद्र शर्मा नें भी वीडियो के जरिए कई घरों में संस्था के आव्हान पर हवन करवाया
अनेक प्रमुख गणमान्य नागरिकों विधायक श्रीमती मालिनी गौड़, श्रीमती उमा शशि शर्मा,अजयसिंह नरुका, हरिनारायण यादव।
विधायक श्री रमेश मेंदोला, महेंद्र हार्डिया, पूर्व विधायक श्री सुदर्शन गुप्ता, राजेश चौकसे,राजेश मुंगड, पद्मश्री सुशील दोषी समेत अनेक गणमान्य जनों नें हवन किया तुलसी के पास शाम को दीप प्रज्वलित किया। महिलाओं में ज्योति पंडित एवं स्वाति विशाल देशपाण्डे के नेतृत्व में शहर में घर घर रांगोली बनाने का प्रचार किया।