समग्र समाचार सेवा
देहरादून, 25अप्रैल। उत्तराखंड के मशहूर गायक सनी दयाल द्वारा गाए गये गीत “ओ गोरी तेरा गांव” की लांचिंग आज होनी है। इस गीत को सुर लहर यूट्यूब चैनल पर प्रसारित किया जाएगा। गीत के बोल डॉक्टर संगीता द्वारा लिखे गए, जिसकी धुन तुषार जोशी द्वारा दी गई है। इस गीत में संदीप शर्मा, सपना रावत द्वारा अभिनय किया गया है।
यह गाना हिमाचल जौनसार के मीठे बोलो मैं मधुर प्रेम गीत से जुड़ा है, जिसे सनी दयाल के निर्देशन में बिश्नोई गांव चकराता मैं फिल्माया गया है। बिश्नोई गांव में महासू देवता का बहुत ही भव्य मंदिर है, इस गीत में सह कलाकार अरविंद जोशी, लोकेंद्र पंवार, दीक्षा एवं अनुराधा है। यह गीत आप सभी को बहुत ही रोमांचित करने वाला है।