उत्तरकाशी के ग्राम वासी कोरोना काल में भी नहीं भूले अपनी परम्परा

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
उत्तरकाशी, 12मई। कोरोना काल में भी गांव के लोग अपनी संस्कृति और धर्म के प्रति आज भी संवेदनशील और आस्थावान हैं। कोरोना गाइडलाइंस के साथ बुधवार को उत्तरकाशी जिले के बरसाली पट्टी के माँगलिसेरा में आज भगवान श्री नागराजा को पूजा को लेकर एक अहम बैठक का आयोजन हुआ।
माँगलीसेरा ग्रामसभा व बरसाली ग्रामसभा के संयुक्त प्रयासों से भगवान श्री नागराजा जी की नई डोली व ढोल के निर्माण के बाद इनकी पूजा अर्चना सुजेत्रा प्राणप्रतिष्ठा पूजा कार्यक्रम की तिथि निर्धारित करने के लिए आज भगवान श्री नागराजा जी की अध्यक्षता व आशीर्वाद लिया गया। भगवान श्री नागराजा जी ने प्राणप्रतिष्ठा के साथ साथ तीन दिवसीय पाठ करने का निर्देश दिया।।
बैठक में तय किया गया कि देश में कोरोना काल की स्थिति सामान्य होने पर पूजा का समय व तिथि निर्धारित की जाएगी व समस्त भैबंधों को सूचित किया जाएगा।।
बैठक में लोकेंद्र सिंह बिष्ट, बरसाली के प्रधान प्रतिनिधि राजेन्द्र पाल बिष्ट, माँगलिसेरा के प्रधान प्रतिनिधि शमशेर सिंह बिष्ट, महिपाल सिंह बिष्ट, सुरजीत सिंह बिष्ट, धर्म सिंह बिष्ट, प्रेमसिंह बिष्ट, अंबीर सिंह बिष्ट, राजेन्द्र सिंह बिष्ट, परमबीर सिंह बिष्ट, जसबीर बिष्ट, प्रमोद बिष्ट, बलवंत सिंह परमार, पुष्पेंद्र सिंह बिष्ट, भानु प्रताप, दिनराज सिंह बिष्ट, सुत्तम सिंह बिष्ट, अनकपल बिष्ट,धीरेंद्र बिष्ट, वीरभद्र बिष्ट, सोमेंद्र सिंह बिष्ट, राजेस लाल आदि उपस्थित रहे।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.