आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए युवक का समर्थन कर फंसे ओवैसी, सोशल मीडिया पर लोगों ने सुनाई खरी खोटी

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
जबलपुर, 21मई। जबलपुर में युवती के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ें गए मुस्लिम युवक का समर्थन कर हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी सोशल मीडिया पर बहुत बुरी तरह ट्रोल हो रहे है। जब उन्होंने सोशल मीडिया पर मुस्लिम युवक के खिलाफ हुई कार्रवाई का विरोध किया तो जनता ने ओवैसी को खरी खोटी सुना दी।

सोशल मीडिया पर लोगों ने लिखा है कि ओवेसी कब तक ऐसे गलत लोगों का समर्थन करते रहोगे। आखिरकार इन लोगों के गुनाहों पर क्यों पर्दा डालते हो। हिन्दुओं को बिना वजह बदनाम करने के बजाए सच्चाई को स्वीकार करने का साहस दिखाओ। जब बंगाल समेत देश के अन्य राज्यों में मुस्लिम समाज के लोग हिन्दुओं की पिटाई करते हैं तो चुप्पी क्यों साध लेते हो।

वहीं, पूर्व प्रोटेम स्पीकर और भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा का इस मामले में कहा कि ओवेसी को मप्र में देखने की जरुरत नहीं है। वो हैदराबाद में ही अपने पायजामे में नाड़ा कसता रहे। वैसे भी कोई अपराध कर रहा है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। प्रदेश सरकार जाति देखकर कार्रवाई नहीं करती है। इस मामले में कार्रवाई करने वाली पुलिस और जनता बधाई की पात्र है।

गौरतलब है कि ओवैसी ने ट्विटर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से मामले की शिकायत करते हुए कई ट्वीट किया और लिखा कि, ‘म.प्र के जबलपुर में, एक मुसलमान दुकानदार को कुछ हिंदुत्व उग्रवादी कायरों ने झुंड बनाकर घेरा और फिर उसके कपड़े उतार कर बेरहमी से मारा।झुंड ने उस पर एक महिला के साथ बदतमीज़ी करने का झूठा इल्ज़ाम लगाया लेकिन महिला ने बयान में कहा कि ऐसी कोई बदतमीज़ी नहीं हुई थी। ‘

यहां देखे उनके ट्वीट-

 

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.