समग्र समाचार सेवा
मसूरी, 1 जून। कोविड संक्रमण काल में गरीब मज़दूरों के खाने के लाले पड़े हुए हैं जिसको देखकर मसूरी के पिक्चर पैलेस क्षेत्र में इंडियन क्रिश्चियन काउंसिल उत्तराखंड की ओर से गरीब और 100 से अधिक जरूरतमंद लोगों को राशन की किटें बांटी गई।
इंडियन आइडल और वॉइस ऑफ इंडिया फेम की सिखाना मुखिया ने इस पुनीत कार्य में सहयोग किया और उन्होने लगातार एक सप्ताह तक यूट्यूब और अन्य माध्यमों से गीतों की प्रस्तुति की गई उससे एकत्र हुए धनराशि से उन्होंने मसूरी के गरीब जरूरतमंद लोगों को राशन बांटी।
सिखाना मुखिया बताती है कि उनका मसूरी से बहुत गहरा नाता रहा है और उनकी शिक्षा-दीक्षा भी हुई है इसलिए उन्होंने मसूरी के गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए अपनी आवाज के माध्यम से यूट्यूब फेसबुक आदि पर लाइव प्रस्तुति देकर धन एकत्र किया और गरीब और जरूरतमंद लोगों को मसूरी आकर राशन वितरण किया इस अवसर पर उन्होंने गीत के माध्यम से लोगों को संदेश भी दिया।
इंडियन क्रिश्चियन काउंसिल के संयोजक कैरल एलिक रोजर्स ने बताया की कोविद लॉकडाऊन का असर पर्यटन व्यवसाय पर पड़ा है और बहुत लोगों के रोज़गार खत्म हो गए हैं। उन लोगों को रहत पहुंचने की मंशा से राशन बांटने का बीड़ा उठाया जिसमें सिखाना का अहम योगदान रहा जिसके लिए वे उनका आभार व्यक्त करते हैं।
कार्यक्रम में जगजीत कुकरेजा, नागेंद्र उनियाल, स्मृति हरी आदि मौजूद रहे।
