समग्र समाचार सेवा
मुंबई, 8जून। बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस सारा अली खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने फैन्स के लिए अपने फोटोज और वीडियोज शेयर करती हैं। आज सारा ने जो प्यारी सी तस्वीर शेयर की है, उसमें उनके साथ उनकी मां अमृता सिंह भी नजर आ रही हैं। ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
सारा अली खान ने हाल ही में अपनी मां अमृता सिंह के साथ एक अनदेखी और मनमोहक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें वह उन्हें सिर की मालिश करती नजर आ रही हैं। इस फोटो के कैप्शन में तो सारा अली खान ने कुछ नहीं लिखा लेकिन कई इमोजीस का इस्तेमाल किया है। वैसे बता दें कि इससे पहले भी सारा कई बार अपने परिवार के साथ फोटोज शेयर कर चुकी हैं। वहीं मां- बेटी के बीच का प्यार भी किसी से छिपा नहीं है।
जानकारी के मुताबिक मां-बेटी जल्द ही एक साथ पर्दे पर नजर आ सकती है। यह एक हेयर केयर ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए होगा। सारा अली खान अपनी अपार लोकप्रियता के कारण ब्रांड सर्किट में काफी लोकप्रिय हैं। अब एक विशेष टीवीसी के लिए मां अमृता सिंह को भी ब्रांड का हिस्सा बनाया गया है। ऐसे में सारा और अमृता की ये तस्वीर उस विज्ञापन के शूट के बीच की है।