अब जियो यूजर्स व्हाट्सएपसे भी कर सकेंगें रिचार्ज, जाने कैसे

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 10जून। रिलायंस जियो ने हाल ही में अपने Ji Phone के लिए WhatsApp वॉयस कॉल फीचर पेश किया था। जिसकी मदद से यूजर्स सस्ते फोन में भी व्हाट्सएप कॉलिंग कर सकते हैं। वहीं अब कंपनी ने एक शानदार सर्विस पेश की है जिसकी मदद से फोन रिचार्ज करना भी बेहद आसान हो जाएगा। जियो ने अपने यूजर्स को व्हाट्सएप से फोन नंबर रिचार्ज करने की सर्विस पेश की है. यानि अब Jio यूजर्स सीधे व्हाट्सएप से ही अपना नंबर रिचार्ज कर सकते हैं. इस सर्विस के लिए Jio ने व्हाट्सएप के साथ इंटीग्रेट किया है।

Jio ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट के माध्यम से घोषणा की है कि Jio यूजर्स अब व्हाट्सएपसे ही अपना नंबर रिचार्ज कर सकते हैं. इसके लिए आपको अपने फोन सबसे पहले 7000770007 नंबर सेव करना होगा. इसके बाद व्हाट्सएपअकाउंट ओपन करें. फिर सेव किए गए इस नंबर को चैट बॉक्स में ओपन करें और बस Hi लिखकर भेज दें. इसके बाद रिचार्ज की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. फिर आप आसानी अपना नंबर रिचार्ज कर सकते हैं. रिचार्ज के लिए व्हाट्सएप पर आपको सभी तरह के पेमेंट का​ विकल्प मिलेगा. इसमें ई-वॉलेट, UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड आदि शामिल हैं।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.