मसूरी में अस्थल वेलफेयर फाउंडेशन ने मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन के साथ मिलकर बांटे 200 राशन किट

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
मसूरी, 13जून। अस्थल वेलफेयर फाउंडेशन , मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन व् डॉ सोनिया आनंद रावत जी के संयुक्त प्रयसों से आज मसूरी में झाड़ीपानी क्षेत्र में 110 परिवारों को व् बूचड़खाने में 90 परिवारों को राशन वितरण किया गया व् समय आने पर हर मुमकिन सहायता करने की बात करी व भरोसा दिया ।
साथ में जॉय संस्था द्वारा बुचरखाने में कोविद किट भी दी गयी व् झाड़ीपानी में ट्रेडर्स द्वारा जूस व् नमकीन वितरित की गयी ।
अब तक मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर अस्सोसिएशन, डॉ सोनिआ आनंद रावत जी, अस्थल वेलफेयर फाउंडेशन , गूँज संस्थ, जॉय संस्था व् बालाजी ग्रुप द्वारा मसूरी में 1000 परिवारों को राशन उपलब्ध कराया गया है ।


रजत अग्रवाल ने कहा की जल्द ही मसूरी के हर एक मोहल्ले में हम हर एक जरूरतमंद तक पहुँचेंगे पर हर सम्भव मदद पहुंचायेंगे । साथ में अस्थल वेल्फेयर
फाउंडेशन का कोरोना संक्रमण के बीच मसूरी वासियों को ऑक्सीजन सिलिंडर उप्लब्ध कराने का धन्यवाद भी किया और उमीद करी की सभी संस्थाएँ आने वाले समय में उनका हर अच्छे कार्य में मदद करेंगी व वह उन्के आभारी हैं ।
सोनिया आनंद रावत, रिद्धम थापर, रजत अग्रवाल ,जगजीत कुकरेजा, नागेंद्र उनियाल , अनंत प्रकाश ,मनोज अग्रवाल, रामू भाई ,सलीम अहमद, राजकुमार , नवीन गोयल, भावना गोस्वामी,जेक जाफरी, सतीश जुनेजा, हिना परवीण ,अनिल गुप्ता,जेबा बानो, नजराना, सुशीला, मो साजेब सोनी, सतीश जुनेजा, अजय कुमार, फैजल खान, सलमान हैदर, आकाश पयाल, विजय थापा, पियुष आदि मौजूद रहे।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.