सनी लियोन ने शेयर की बेहद बोल्ड एंड हॉट तस्वीर, फैंस बोले- फायर सनी

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 14जून। एक्ट्रेस सनी लियोनी अपनो बोल्डनेस की वजह से हमेशा सुर्खियों का हिस्सा बनी रहती हैं। वह अकसर सोशल मीडिया पर भी एक्टीव रहती है और अपनी बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। सनी ने सोशल मीडिया पर अपनी एक बोल्ड तस्वीर शेयर की है जिसे देखने के फैंस कमेंट पर कमेंट दिए जा रहे है।
सनी ने डब्बू रतनानी के कैलैंडर के लिए यह फोटोशूट करवाया है। इसी हफ्ते अभिषेक बच्चन, विद्या बालन और विक्की कौशल ने अपने फोटोशूट की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर किया था। अब सनी लियोनी भी इस लिस्ट में शामिल हो गई हैं। उन्होंने अपनी बोल्ड तस्वीर शेयर की है।

इस फोटो में सनी ने खुद को एक कपड़े से ढका हुआ है और हाई हील्स पहनी हुई हैं और एक पिलर के सहारे खड़ी होकर सिजलिंग पोज देती नजर आ रही हैं। उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा- गर्मी आ गई है। सनी की यह फोटो उनके फैंस को बहुत भा रही है। एक फैन ने कमेंट किया-खूबसूरत. वहीं दूसरे फैन ने लिखा-फायर सनी फायर. सनी लियोनी की इस तस्वीर को 14 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं।

डब्बू रतनानी ने भी सनी लियोनी की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा- आत्मा के लिए सूरज की रोशनी अच्छी है लेकिन बड़ी हैट पहनना ना भूलें।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.