CRPF में इन पदों पर निकली वैकेंसी, जल्द करें आवेदन

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 15जून। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए एक अच्छा मौका है। इसके लिए CRPF ने मोंटेसरी स्कूल में शिक्षकों के पदों के लिए आवेदन मांगे हैं. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे CRPF की आधिकारिक वेबसाइट crpf.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 जून, 2021 शाम 4 बजे तक है।

इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://crpf.gov.in/recruitment-details.htm?217/AdvertiseDetail पर क्लिक करके भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। साथ ही इस लिंक https://crpf.gov.in/writereaddata/Portal/Recruitment_Advertise/ADVERTISE/1_217_1_441062021.pdf के जरिए आधिकारिक नोटिफिकेशन भी देख सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत हेडमिस्ट्रेस, शिक्षक और आया पदों को भरा जाएगा।

आवेदन करने की अंतिम तिथि- 19 जून
पद का नाम रिक्तियों की संख्या
हेडमिस्ट्रेस- 1 पद
शिक्षक- 4 पद
अयाह- 4 पद

आयुसीमा

हेडमिस्ट्रेस पद के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 30 से 40 वर्ष, शिक्षक पद के लिए 21 से 40 वर्ष और आया पद के लिए 18 से 30 वर्ष होनी चाहिए.

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा. उम्मीदवारों का चयन संगठन द्वारा उनकी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर किया जाएगा

Leave A Reply

Your email address will not be published.