उत्तराखंड में मंत्रियों के विभागों का हुआ बंटवारा, प्रदेश को चार साल बाद मिला स्वास्थ्य मंत्री

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
देहरादून, 7जुलाई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कैबिनेट के विभागों का आवंटन मंगलवार को कर दिया गया। मुख्यमंत्री ने चुनावी साल में खुद को हलका रखते हुए अपने पास केवल एक दर्जन विभाग ही रखे हैं। मुख्य सचिव एसएस संधू ने विभागों के बंटवारे की अधिसूचना जारी की।

खास बात यह रही कि धामी सरकार में प्रदेश को चार साल बाद स्वास्थ्य मंत्री मिला है। कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत को स्वास्थ्य मंत्री, उच्च शिक्षा और चिकित्सा शिक्षा व सहकारिता प्रोटोकॉल, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग दिया गया है। भाजपा की सरकार बनने के बाद अब तक प्रदेश में स्वास्थ्य मंत्री का प्रभार सीएम के पास था। उत्तराखंड के नए मुखिया पुष्कर सिंह धामी शपथ लेने के बाद से ही एक्शन में हैं। सरकार ने पहले नए मुख्य सचिव को नियुक्त किया और आज सभी मंत्रियों को जिलों के प्रभार बांट दिए हैं।
मुख्य सचिव एसएस संधु की ओर से इसके आदेश जारी कर दिए गए हैं। इन्हें मिली जिलों की जिम्मेदारी सतपाल महाराज को रुद्रप्रयाग और चमोली, डॉ. हरक सिंह रावत को टिहरी, बंशीधर भगत को देहरादून, यशपाल आर्य को नैनीताल, विशन सिंह चुफाल को अल्मोड़ा, सुबोध उनियाल को पौड़ी, अरविंद पांडे को चंपावत व पिथौरागढ़, गणेश जोशी को उत्तरकाशी, धन सिंह रावत को हरिद्वार, रेखा आर्य को बागेश्वर और स्वामी यतीश्वरानंद को ऊधमसिंह नगर की जिम्मा सौंपा गया।
कोविड महामारी के दौरान राज्य में अलग से स्वास्थ्य मंत्री की मांग ने जोर पकड़ा था। सामाजिक और राजनीतिक मंचों से भी इसकी मांग उठी थी। मुख्यमंत्री ने कैबिनेट मंत्री डॉ.धनसिंह रावत को यह मंत्रालय सौंप दिया है। भाजपा सरकारों में डॉ.रमेश पोखरियाल निशंक के बाद डॉ.धनसिंह रावत दूसरे स्वास्थ्य मंत्री हैं। इससे पहले कांग्रेस सरकार में सुरेंद्र सिंह नेगी स्वास्थ्य मंत्री थे।

 

 

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

Leave A Reply

Your email address will not be published.