लखनऊ: एटीएस ने अलकायदा के 2 आतंकियों को किया गिरफ्तार, प्रेशर कुकर बम के साथ विस्फोटक सामग्री भी बरामद
समग्र समाचार सेवा
लखनऊ, 11जुलाई। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के काकोरी इलाके में ATS को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। यहां लगातार आतंकियों के साथ आतंकी गतिविधियों की जद में रहती है। रविवार को उत्तर प्रदेश एटीएस ने आतंकी छुपे होने की सूचना पर लखनऊ की मैगों बेल्ट काकोरी के एक मकान में छापा मारा। इस सर्च ऑपरेशन में अलकायदा के दो आतंकवादियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके साथ ही सुरक्षा के लिहाज से आसपास के घरों को खाली कराया जा चुका है। पूरे इलाके में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती कर दी गई है।
बता दें कि एटीएस को काकोरी क्षेत्र के दुबग्गा चौराहे के पास एक घर में आतंकियों के सोए होने की खबर मिली थी. मौके पर पहुंची एटीएस और पुलिस ने पूरे इलाके को छावनी में बदल दिया और सर्च ऑपरेशन शुरू किया. इस आपरेशन में अलकायदा के दो आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है जिनके पास से प्रेशर कुकर बम के साथ विस्फोटक सामग्री भी बरामद भी किया गया है।
जानकारी के मुताबिक इनकी योजना तीन दिन में लखनऊ में एक सांसद के साथ अन्य भाजपा नेताओं को बम विस्फोट में उड़ाने की थी। इनके पास से भारी मात्रा में विस्फोटक मिला है। इस मकान से एटीएस को दो प्रेशर कुकर बम तथा एक अर्धनिर्मित टाइम बम मिला है। बम को निष्क्रिय करने के लिए बम डिस्पोजल स्क्वॉड मौके पर पहुंचा है। प्रेशर कुकर बम को निष्क्रिय करने की तैयारी के बीच में पता चला है कि यहां पर मौजूद लोगों की योजना तीन के अंदर भाजपा के सांसद व अन्य नेताओं को बम से उड़ाने का प्लान था।