समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 7 अगस्त। पपीता सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। यह पेट की कई समस्याओं को ठीक करने मे मददगार साबित होता है साथ ही डायबिटीज को भी नियंत्रित करता है। पपीते को कच्चे और पके दोनों रूपों में खाया जाता है लेकिन इसके कुछ नुकसान भी हैं। कुछ चीजों के साथ पपीता को खाना आपके लिए काफी नुकसानदायक साबित हो सकता है।
– पपीते के साथ केले का सेवन काफी खतरनाक हो सकता है. इनके साथ में सेवन करने से पाचन क्रिया गड़बड़ा सकती है और अपच, उल्टी, मितली, गैस और लगातार सिरदर्द होने की समस्या हो सकती है।
– अगर आपको अस्थमा या सांस संबंधी कोई बीमारी है तो पपीते का सेवन कभीा नहीं करना चाहिए. पपीते में मौजूद पपैन ऐसे लोगों के लिए एलर्जी का कारण बन सकता है. इससे सांस लेने में समस्या पैदा हो सकती है।
– किसी भी सर्जरी के बाद कुछ ही हफ्तों में यदि पपीता खाना शुरू कर दिया जाए तो घाव जल्दी नहीं भर पाता।
– पपीते में भरपूर फाइबर होने की वजह से ये पेट साफ करता है और कब्ज की समस्या दूर करता है, लेकिन इसका ज्यादा सेवन करने से पेट में दर्द, ऐंठन और डायरिया की समस्या भी हो सकती है।