प्रधानमंत्री मोदी ने किन्नौर हादसे के बारें में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री से की बात, हर संभव मदद करने का दिया आश्वासन

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली , 11 अगस्त।  प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर से किन्नौर में आए भूस्खलन की स्थिति के संबंध में बात की है। प्रधानमंत्री ने वहां जारी बचाव अभियान में हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया है।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के एक ट्वीट में कहा गया;

“प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने किन्नौर में आए भूस्खलन के बाद स्थिति को लेकर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर से बात की। प्रधानमंत्री ने वहां जारी बचाव कार्यों में हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।”

 

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.