स्कीन टाइटेनिंग के लिए आजमाएं ये घरेलू उपाय

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 11अगस्त। उम्र बढ़ने के साथ ही त्वचा ढीली पड़ने लगती है। ऐसे में त्वचा पर झुर्रियां साफ दिखने लगती है। ऐसे में त्वचा को टाइट रखने के लिए महिलाएं कई तरह के उपाय अपनाती हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे आपके चेहरे की स्कीन की समस्या खत्म हो जाएगी-

एलोवेरा जेल – एलोवेरा जेल त्वचा को हाइड्रेशन प्रदान करने के साथ-साथ कोलेजन का प्रोडक्शन भी बढ़ाता है. जिससे तेहरे पर झुर्रियां और फाइन लाइन्स नहीं आती. त्वचा में कसाव लाने के लिए एलोवेरा जेल सबसे अच्छा उपाय है. एलोवेरा में 18 अमीनो एसिड, बी1, बी3, बी6 और सी विटामिन्‍स होते हैं. जो झुर्रियों को दूर करते हैं।

व्हीट जर्म ऑयल- व्हीट जर्म ऑयल में विटामिन-बी 6, फोलिक एसिड और विटामिन-ई होता है. यह त्वचा को ड्राई होने से रोकता है. इसके अलावा इसमें एंटी-एजिंग गुण होते हैं जो चेहरे में कसाव लाते हैं।

फ्रूट्स- चेहरे की झुर्रियों को रोकने और कसाव लाने के लिए आप फलों का इस्तेमाल भी कर सकती हैं. आप केले और पपीते का इस्तेमाल कर सकती हैं. पपीते में कई ऐसे तत्व होते हैं जो त्वचा को टाइट रखते हैं. साथ ही केले में आयरन, जिंक, पोटेशियम, मैग्नीशियम और विटामिन ए, बी, सी और डी होता है।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.