भाजपा नेता डॉ. विजय चौथाईवाला ने नेपाल के चार वरिष्ठ नेताओं से की मुलाकात

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 23अगस्त। भारतीय जनता पार्टी के विदेशी मामले विभाग के प्रभारी डॉ. विजय चौथाईवाला ने पिछले 24 घंटे में नेपाल के चार वरिष्ठतम नेताओं से मुलाकात की। उन्होंने सबसे नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा से मुलाकात की उसके बाद केपी शर्मा ओली, सीपीएन-माओवादी केंद्र पार्टी अध्यक्ष पुष्पकमल दहाल ‘ प्रचंड’ और जसपा अध्यक्ष महंत ठाकुर से मुलाकात की। इस दौरान नेता ने सभी नेताओं के साथ द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की।
उल्लेखनीय है कि देउबा के प्रधानमंत्री बनने के बाद भारत के किसी वरिष्ठ नेता की यह पहली नेपाल यात्रा थी।
चौथाईवाला ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विविध वैचारिक और राजनीतिक स्पेक्ट्रम का प्रतिनिधित्व करने वालें चारों नेताओं नें भारत के प्रधानमंत्री मोदी की सराहना की।

इसके बाद उन्होंने एक और ट्वीट किया जिसमें उन्होंने बताया कि प्रत्येक नेता का बस एक ही लक्ष्य है सभी अपने कर्तव्यों के लिए प्रतिबध्द है। उन्होंने सभी पार्टी के हर एक पद पर विराजमान नेताओं से निरंतर संवाद करने की इच्छा व्यक्त की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.